23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

by
गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में टीचर ने सनसनीखेज खुलासा किया. टीचर ने बताया की वह 5 महीने की प्रेगनेंट है. ये बच्चा इसी छात्र का है. इसलिए ही छात्र को लेकर भागी थी.
छात्र के साथ टीचर ने बनाए कई बार शारीरिक संबंध
पुलिस की जांच में सामने आया कि टीचर और नाबालिग छात्र पिछले दो साल से शारीरिक संबंध में थे. छात्र रोजाना टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाता था, जहां टीचर ने उसे अपने जाल में फंसाया। पूछताछ में छात्र ने भी टीचर के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली. मेडिकल जांच में पता चला है कि नाबालिग छात्र पिता बनने में सक्षम है. पुलिस अब डीएनए टेस्ट करा रही है ताकि दावों की सत्यता की पुष्टि हो सके. टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
चार दिन छात्र को लेकर रही फरार
पुलिस ने टीचर और छात्र को जयपुर से अहमदाबाद जाते हुए एक बस से पकड़ा था. चार दिनों तक दोनों अलग-अलग शहरों के होटलों में रुके और इस दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने. जांच में पता चला कि जब टीचर को अपनी गर्भावस्था का पता चला, उसने छात्र के साथ भागने की योजना बनाई. उसने छात्र से उसके कपड़े मंगवाए, नया बैग और सिम कार्ड खरीदा, और दोनों फरार हो गए. टीचर की योजना थी कि वह किसी अन्य शहर में छिपकर छात्र के साथ जीवन शुरू करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक गढ़शंकर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस खाली हाथ : शार्प शूटर संतोष जाधव व नवनाथ सूर्यवंशी को महारष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र की पूणे पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। उसने शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया है। संतोष जाधव को गुजरात के कच्छ...
article-image
पंजाब

फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!