23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

by

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली घूमने आया था। बड़ी बात यह है कि वह गाड़ी में सवारियां लेकर पहुंचा था और उसने अपनी इनोवा पर नीली बत्ती भी लगाई गई थी। अब मनाली पुलिस टीम ने इस इनोवा वाहन का 23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा है।

मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम के समय रामबाग चौक पर पंजाब के नंबर की एक इनोवा गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। इस वाहन पर नीली बत्ती लगी थी और आगे शीशे पर एंबुलेंस लिखा था। मनाली पुलिस की टीम ने शक के आधार पर जब चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे तो चालक कागज पेश नहीं कर पाया। जांच में पता चला कि वाहन निजी है और इसे यहां पर टैक्सी के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा था। वाहन चालक की पहचान हरवीर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई।  पुलिस ने जब हरवीर सिंह से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह भी उसके पास लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा, वाहन में लिखे एंबुलेंस और नीली बत्ती से संबंधित कोई भी दस्तावेज चालक के पास नहीं थे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन की भी तलाशी ली और यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने 23000 रुपये का चालान किया है। उन्होंने बताया कि मनाली में पुलिस लगातार यातायात नियमों को लेकर सख्त है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उधर, पूरे मामले पर सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। यूजर्स का कहना है कि युवक ने मनाली के ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह नुस्का अपनाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar Raises

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 : Raising the issue of the Centre’s E20 fuel policy during the ongoing Punjab Vidhan Sabha session, Chabbewal MLA Dr. Ishank Kumar expressed serious concerns over its impact on consumers, farmers,...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर आज ऊना में

ऊना, 27 फरवरी – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रविवार 28 फरवरी प्रातः 10 बजे ऊना पहुंचेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की बेटी सीमा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास… फटा जूता, नहीं टूटा हौसला; सीमा ने 10 हजार मीटर में जीता कांस्य

16 साल बाद भारत को महिला 10 हजार मीटर में मिला एशियाई पदक 28 सितंबर को 5 हजार मीटर में फिर दौड़ेंगी सीमा, देश को पदक की उम्मीद एएम नाथ । नागोया : जापान...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने...
Translate »
error: Content is protected !!