24 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह : विनोद कुमार गौतम

by
 सोलन :  बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी, 2024 तक ज़िला सोलन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन विनोद कुमार गौतम ने दी।
विनोद कुमार गौतम ने कहा कि लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए ज़िला सोलन में बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में हस्ताक्षर तथा शपथ अभियान का आयोजन किया गया। इन गतिविधियां का लक्ष्य बालिकाओं के मूल्य निर्धारण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी, 2024 तक ज़िला व खण्ड स्तर पर बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास महासभा प्रतिनिधिमंडल, बोर्ड गठन व बजट बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (मंगलवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने खूब चाव से खाए श्री अन्न के विभिन्न पकवान : कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, साथ ही मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की शुरूआत धर्मशाला, 17 जून। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित

एडीएम ने मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने शीत ऋतु के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!