24 वर्षीय विवाहिता लापता : घर से दवा लेने के लिए निकली थी, बच्ची को भी ले गई थी साथ

by

एएम नाथ : हमीरपुर :  जिला हमीरपुर में एक विवाहिता बच्चे के साथ लापता हो गई। महिला उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा गांव की निवासी है। महिला अपने साथ चार वर्षीय बच्ची को भी ले गई है।बताया जा रहा है महिला बच्ची के साथ बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी है।

महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार के सदस्य काफी चिंतित हैं। मामले को लेकर परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बीड़ बगेहड़ा निवासी वीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहू 24 वर्षी बेबी देवी 11 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर से यह कहकर निकली थी कि उसे दांत में दर्द है और वह दवाई लेने जा रही है। इस दौरान वह अपनी चार वर्षीय बेटी हिमांशी को भी साथ ले गई।परिजनों के अनुसार जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटीं तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर दोनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ….दुरुस्ती के लम्बित मामलों को 31 मार्च तक निपटाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : अक्षत ऊर्जा दिखा रही स्वरोजगार का नया उजाला

एएम नाथ।  सरकाघाट, 27 नवंबर : सरकाघाट के जंन्धरू खुर्द में शेर-ए-पंजाब सोलर प्लांट से हो रही लाखों की आमदनी  अक्षय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के सफल प्रयास स्वरोजगार का नया उजाला लेकर आए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश : 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का जिला पुलिस होशियारपुर ने किया पर्दाफाश , सोना व नकदी सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की थी लूट होशियारपुर, 31 जुलाई:   जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक...
Translate »
error: Content is protected !!