24.44 लाख की लागत से बनने वाली शिव शक्ति नगर में सड़क का निर्माण कार्य कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने करवाया शुरू

by

होशियारपुर, 22 मई –
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 4 के शिव शक्ति नगर में 24.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के शहरों और गांवों के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने इलाका वासियों को आश्वासन दिया कि वार्ड में शेष कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी, प्रिंसिपल उमेश शर्मा, पार्षद अशोक मेहरा, पार्षद बलविंदर बिंदी, पार्षद विजय अग्रवाल, पार्षद प्रदीप बिट्टू, मोहित, सुमेश सोनी, खरैती लाल, वीरेंद्र दत्त, चंदन लकी, राजा, विर्दी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहरीन की महिला को SGPC सराय में किसने ठहराया, खर्च किसने उठाया?…. AAP ने सुखबीर बादल और SGPC से मांगे जवाब

चंडीगढ़, 29 सितंबर। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित SGPC की सराय में बहरीन की एक महिला के लंबे समय तक ठहरने से जुड़े विवाद...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने मोहाली में 900 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मोहाली, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त उम्मीदवारों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से...
article-image
पंजाब

मृतक किसान के परिवार ने ठुकराया 1 करोड़ का मुआवजा : दोषियों को सजा मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा’

चंडीगढ़ :    किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से मारे गए शुभकरण सिंह के परिजनों से पंजाब सरकार की ओर से मिलने वाले एक करोड़ रुपए के मुआवजे को ठुकरा...
article-image
पंजाब

सर्वांगीण विकास लहर के तहत शहरों और गांवों में हो रहे हैं काम : ब्रम् शंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया होशियारपुर, 23 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वांगीण...
Translate »
error: Content is protected !!