24 घंटे में 8000 युवाओं ने नौकरी के लिए किया पंजीकरण

by
एएम नाथ। हमीरपुर  : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के पोर्टल पर महज 24 घंटे में आठ हजार युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण किया है। आयोग की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को शनिवार से शुरू किया गया है।
महज 24 घंटे में आठ हजार युवा और युवतियों पंजीकरण कर अपनी आईडी बनाई है। ओटीआर के चलते अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निकाली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए बार बार दस्तावेजों को अपलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि अभ्यर्थी की पंजीकृत आईडी पर यह ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से शनिवार को ओटीआर सिस्टम को शुरू किया है। सिस्टम के शुरू होते ही दो वर्ष से अधिक समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। आयोग की ओर तमाम भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन किया गया है। इस कड़ी में ओटीआर सिस्टम भी शुरू हुआ है। अब सरकार से आवेदन शुल्क को मंजूरी मिलने के बाद आगामी सप्ताह से भर्तियों के विज्ञापन शुरू होने की उम्मीद है। आयोग की ओर से बीते शुक्रवार को बैठक में भर्तियों के आवेदन शुल्क तय कर लिया गया है। तय किए गए शुल्क की प्रपोजल प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद आउटसोर्स एजेंसी सीडेक के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधार पर परीक्षाएं होंगी।
24 घंटे के भीतर आठ हजार लोगों ने ओटीआर सिस्टम में पंजीकरण किया है। आयोग की ओर तय किए गए शुल्क की प्रपोजल मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद आयोग की ओर से भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
पंजाब

पिस्तौल के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज , 1 गिरफ्तार

पठानकोट। गांव चश्मा में पिस्तौल के बल पर 18 वर्षीय युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवती को अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर...
Translate »
error: Content is protected !!