24 घंटे में खोजा चिल्ड्रन होम से गए दोनों बच्चों को जिला पुलिस ने , चिल्ड्रन होम के किया हवाले: एसएसपी

by

होशियारपुर: एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर के राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम से 31 मई को गए दो बच्चों को जिला पुलिस ने तकनीकी व प्रोफेशल तरीके से जांच कर 24 घंटे में खोज कर चिल्ड्रन होम के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि सुपरिडेंट चिल्ड्रन होम फॉर ब्वायज राम कालोनी कैंप रीना उप्पल की ओर से थाना सदर पुलिस को 31 मई को शिकायत दी गई थी कि चिल्ड्रन होम में 2 लडक़े करन पुत्र चिंकू आयु करीब 15 वर्ष व सचिन पुत्र सुरिंदर आयु करीब 10 वर्ष कहीं चले गए हैं।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इन बच्चों की खोज के लिए एस.पी(जांच) रविंदर पाल सिंह सिद्धू के नेतृत्व में डी.एस.पी सिटी जगदीश राज अत्री, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस टीम ने 24 घंटे के अंदर तकनीकी व प्रोफेशल तरीके से जांच कर दोनों बच्चों को ढूंढ कर चिल्ड्रन होम के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को सचिन 1 जून को बस स्टैंड होशियारपुर से व करन बस स्टैंड अमृतसर से मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में महात्मा बुध के जन्मदिवस के मौके पर भाषण मुकाबले करवाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग द्वारा महात्मा बुध का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में विद्यार्थी महेश नाफरा बीए.बीएड. भाग...
article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा सोसायटी के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया के नेतृत्व में स्थानीय ईसीएचएस केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके कर्नल दुर्गा सिंह थापा इंचार्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में चक्की नदी पर बना पुराना पुल टूटा : पठानकोट-हिमाचल का कनेक्शन टूटा

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण चक्की नदी पर बना पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाला पुराना पुल आंशिक रूप से ढह गया है. नदी...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पहिल मार्ट’ की शुरुआत

चंडीगढ़ : ।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी दिशा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!