240 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो काबू

by

गढ़शंकर, 29 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 240 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह खख की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में बंगा मार्ग पर नहर के पुल पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कोट फतूही की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों को आते हुए देखा। जिन्हें संदेह होने पर पुलिस पार्टी ने काबू कर उनका नाम पता पूछा और उनकी तलाशी ली। चैकिंग के दौरान ओंकार सहिगल से 110 ग्राम तथा बहादुर सिंह से 130 ग्राम कुल 240 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 तहत मामला दर्ज किया है और पूछताछ की जा रही है। कथित दोषियों की पहचान ओंकार सहिगल उर्फ लाडी पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला संतोख नगर गढ़शंकर तथा बहादुर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पाहलेवाल मार्ग गढ़शंकर के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भज्जलां के मनराज को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव भज्जलां के मनराज सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मनराज के पिता हरदीप कुमार व माता नीलम को वधाई Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
पंजाब

महिला की मौत,उसके बेटे के दोनों कंधों में गोली लगी : घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने की फायरिंग

जालंधर: गांव उधोवाल में सुबह 6:15 के बीच घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने फायरिंग की। जिसमें महिला की मौत हो गई और महिला का 17 साल का बेटा गंभीर घायल गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!