240 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो काबू

by

गढ़शंकर, 29 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 240 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह खख की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में बंगा मार्ग पर नहर के पुल पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कोट फतूही की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों को आते हुए देखा। जिन्हें संदेह होने पर पुलिस पार्टी ने काबू कर उनका नाम पता पूछा और उनकी तलाशी ली। चैकिंग के दौरान ओंकार सहिगल से 110 ग्राम तथा बहादुर सिंह से 130 ग्राम कुल 240 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 तहत मामला दर्ज किया है और पूछताछ की जा रही है। कथित दोषियों की पहचान ओंकार सहिगल उर्फ लाडी पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला संतोख नगर गढ़शंकर तथा बहादुर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पाहलेवाल मार्ग गढ़शंकर के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS सुसाइड मामला : DGP और SP के खिलाफ FIR : IAS पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ : IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे है, मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे से लौटी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी...
article-image
पंजाब

अमित शाह के हाथों पंजाब चुनाव की कमान : केजरीवाल का सीएम मान पर भरोसा…..पंजाब में सत्ता संग्राम हुआ तेज

चंडीगढ़ : पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नवंबर महीने में ही पंजाब विधानसभा...
article-image
पंजाब

Govt must build roads to

Appeal to Punjab CM, Finance Minister, Deputy Speaker, Sports-Tourism-Culture Minister Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Lakhs of devotees visit the historic sites of Sri Charan Choh Ganga and Sri Guru Ravidas Dharm Sthan Begumpura at...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!