2403 विकास कार्यों पर व्यय होंगे 7439.31 लाख : ग्रामीण विकास को लेकर निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित बनाएं फील्ड कर्मचारी : विधानसभा अध्यक्ष

by
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा को बैठक आयोजित,  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विकासखंड  भटियात के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान 2403 विभिन्न विकास कार्यों पर 7439.31 लाख रूपयों की राशि  व्यय की जा रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  एसडीआरएफ के तहत राज्य सरकार द्वारा उपमंडल भटियात  में 127 आवास मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है ।
विधानसभा अध्यक्ष आज  ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर चुवाड़ी में  आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  एसडीआरएफ के तहत उपमंडल भटियात  में 127 आवास मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। पात्र परिवारों को 70 आवास मामलों में 63 लाख 98 हजार रुपए की राशि    पहली ,दूसरी और तीसरी किस्त  के रूप में उपलब्ध करवा दी गई है।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 57 आवास मामलों के लिए 3 करोड़ 99 लाख  की राशि को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  चूंकि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  कार्यान्वित की जाने वाली  विभिन्न योजनाओं  की ग्रामीण विकास के नजरिए से महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में लोगों को सभी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके इसके लिए विशेष कर विभाग के फील्ड कर्मचारियों द्वारा निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए ।
                        कुलदीप सिंह पठानिया ने पंचायत स्तर पर जारी विभिन्न विकास कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि  कार्यों के लंबित रहने की अवस्था में संबंधित  कर्मचारियों के प्रति कार्रवाई  भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।
वीकेवीएनवाई के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित कार्य को जल्द शुरू करने  को कहा । उन्होंने कहा कि कम बजट   वाली योजनाओं  को अन्य योजनाओं के साथ कन्वर्ज करके पूरा किया जाए। बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति का व्योरा रखा।
बैठक में एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, थाना प्रभारी रमन कुमार सहित विकासखंड भटियात से संबंधित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाड़ीवाला में लोहड़ी का उल्लासपूर्ण आयोजन

स्कूल में प्रज्वलित की अग्नि, बद्दी, 12 जनवरी (तारा)  : क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाडीवाला में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!