25वीं इंटर पॉलीटेक्निक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न : शिक्षा और खेल का सही संतुलन सफलता के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा और खेल का सही संतुलन जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज सोलन के कण्डाघाट स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं की 25वीं इंटर पॉलिटेक्निक 03 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 16 संस्थानों की 217 छात्राओं ने भाग लिया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि खेल हमें एकाग्र, अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए एकाग्रता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आवश्यक है। खेल हमें यह सब आसानी से सीखा देते हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है। लक्ष्य निर्धारण में खेल महत्वपूर्ण हैं। खेलों में कदम-कदम पर लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। यह सीख जीवन में स्थाई सफलता का आधार बनती है।
डॉ. शांडिल ने छात्राओं से आग्रह किया कि नशे से सदैव दूर रहें और संकल्प ले कि किसी को भी नशा नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र ही नए पाठ्यक्रम आरम्भ करने का प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय में एक बड़ा गेट निर्मित किया जाएगा और कॉलेज की अन्य समस्याओं को शीघ्र सुलझाया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश बिन्द्रा ने महाविद्यालय में एन.सी.सी आरम्भ करना का आग्रह किया।
टेबल टैनिस में राजकीय पॉलीटेक्निक छात्रा महाविद्यालय कण्डाघाट विजेता तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांगड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
बैडमिंटन में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कुल्लू पहले तथा राजकीय पॉलीटेक्निक छात्रा महाविद्यालय कण्डाघाट दूसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबाल में राजकीय पॉलीटेक्निक छात्रा महाविद्यालय कण्डाघाट पहले तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अम्बोटा दूसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर पंचायत कण्डाघाट की अध्यक्ष गीता कश्यप, उपाध्यक्ष मनीष सूद, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा तथा विजय ठाकुर, व्यापार मण्डल कण्डाघाट के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रामेश्वर दत्त शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, संजय शांडिल, उपमण्डालाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला को टीबी मुक्त भारत अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार : स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला में किया सम्मानित

एएम नाथ।  मंडी, 28 अक्तूबर।  टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंडी जिले को बेस्ट टीबी स्कोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!