25 किलो चरस मामले में अमृतसर से फरार एक व्यक्ति को चंबा पुलिस और मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो ने जडेरा में पकड़ा

by

चंबा : 25 किलो चरस के मामले में अमृतसर से फरार आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो और चंबा पुलिस ने जडेरा में पकड़ लिया। सदर थाना की टीम ने आरोपी को पकड़कर मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो मंडी से आई टीम के हवाले कर दिया। टीम आरोपी को अपने साथ अमृतसर ले गई। यहां उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2021 में मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 25 किलो चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी मौके से टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। पहचान कर टीम ने उसकी धरपकड़ शुरू की। बुधवार शाम को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम को आरोपी मोहम्मद यासीन निवासी जडेरा की चंबा में होने की सूचना मिली। इस पर टीम चंबा पहुंची। सबसे पहले टीम ने सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी। थाना प्रभारी ने टीम के साथ अपने पुलिस जवान भेजे। जडेरा में सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो व पुलिस की टीम ने आरोपी को एक दुकान से पकड़ लिया। चंबा में औपचारिकताएं पूरा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की टीम के हवाले कर दिया। अब उसके केस की आगामी कार्रवाई अमृतसर में की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में बरसात के इस मौसम में राज्य में भारी बारिश के कारण हुई जान-माल की व्यापक क्षति पर...
article-image
पंजाब

ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए दी 50 लाख की बड़ी सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए बड़ा योगदान दिया है। मिल के सी.एम.डी. डॉ. राजिंदर सिंह (राजू) चड्ढा और एम.डी. स. असीस सिंह चड्ढा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट : मेयर, पार्षद, प्रधान के लिए मानदेय में सीएम सुक्खू ने की इतनी बढ़ोत्तरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया.मुख्यमंत्री सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। अपने करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक : जिलाधीश ने सैनिक सदनों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हर संभव मदद का दिया भरोसा

मंडी, 9 जनवरी। जिलाधीश एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने कहा कि प्रशासन जिले में सैनिक सदनों व कैंटीन विस्तार केंद्रों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हरसंभव मदद...
Translate »
error: Content is protected !!