25 जनवरी को डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

by
ऊना, 19 जनवरी – जिला में 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रहेगी, जिसका मूल उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण व इससे अधिक की आयु के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज़ करवाने के साथ निर्वाचनों में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता दिवस की थीम पर आधारित भाषण, प्रश्नोत्तरी व नाटक प्रतियोगिताओं सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली डाक मतपत्र(पोस्टल बैलेट पेपर) सुविधा, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं, ईवीएम/वीवीपैट, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, नैतिक मतदान इत्यादि पर बनी वीडियो व फिल्में भी मतदाताओं की जागरूकता के लिए समारोह के दौरान प्रदर्शित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : ज़िला के सभी 631 मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगी  जागरूकता  गतिविधियां

ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदान की जानकारी होगी प्रदान चंबा, 13 दिसंबर: उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  अपूर्व देवगन ने आज  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनसाधारण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका की राह पर कनाडा ! अप्रवासियों को वापस भेज देंगी’, पीएम पद की रेस में शामिल रुब्बी डल्ला का बड़ा ऐलान

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध अप्रवासियों का मुद्दा सुर्खिंयों में छाया हुआ है। ट्रंप प्रशासन कोलंबिया और ब्राजील जैसे देशों से संबंधित अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजा...
Translate »
error: Content is protected !!