25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

by
एएम नाथ धर्मशाला, 08 दिसम्बर : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने मैराथन के आयोजन के सम्बन्ध में जिला अधिकारियों के साथ नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं बल्कि धर्मशाला को खेल पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इवेंट की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। इसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होगी। उन्होंने कहा कि धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सपोर्ट इत्यादि सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि 3 से 5 किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट जबकि 10 और इससे अधिक किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जायेगी।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि इस आयोजन में सक्रिय सहयोग कर इसे धर्मशाला की पहचान बनाने में योगदान दें। जफर इकबाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि धावकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले। उन्होेंने बताया कि मैराथन साई स्टेडियम से शुरू होकर चरान-दाड़ी-रक्कड़-खनियारा-कोतवाली बाजार-चीलगाड़ी होते हुऐ यह मैराथन साई स्टेडियम में ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि मैराथन में स्कूली और काॅलेज तथा विभिन्न संस्थानों के बच्चों सहित पुलिस, भारतीय सेना के जवान सहित आमजन भी भाग लेंगे।
बैठक में मार्ग प्रबंधन, मेडिकल सपोर्ट, पुलिस प्रबन्धन, होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न एनजीओ के सहयोग इत्यादि सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, डिप्टी कमांडेंट पुलिस लाईन सकोह बद्री सिंह, एसडीएम मोहित रत्न, सीएमओ विवेक करोल, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी मनजीत सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अजय सिंह, डिप्टी डीईओ अश्वनी कुमार, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा सुधीर भाटिया, आरएम एचआरटीसी साहिल कपूर, कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, साई अथॉरिटी से अंकुर कुमार, प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज राकेश पठानिया, डीसीएफए डीएमसी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा*

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव पहुंचकर हाल ही में घटी दर्दनाक घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!