25 लाख रूपये का पैकेज : पीयूएसएसजीआरसी होशियारपुर के छात्र काव्य गुप्ता ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट में सिस्को कंपनी में प्सेलमेंट की हासिल

by

होशियारपुर :  स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतरीन पैकेजेस के साथ प्लेसमेंट हासिल कर जहां अपना भविष्य रोशन किया है वहीं संस्थान का नाम भी रोशन किया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त जानकारी देते हुए (पीयूएसएसजीआरसी) के निदेशक डा. एचएस बैंस ने बताया कि इस बार के प्लेसमेंट्स में पीयूएसएसजीआरसी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र काव्य गुप्ता ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट में 25 लाख रूपये के पैकेज के साथ सिस्को कंपनी में प्सेलमेंट हासिल की है। इसी तरह ऑन कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक अन्य छात्र यशवर्धन ज्यानी ने 13.3 लाख रूपये के पैकेज के साथ जोश टेक्नोलॉजीस में प्लेसमेंट हासिल की है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (टीपीसी) के जरिए प्लेसमेंट के इच्छुक सभी छात्रों की प्लेसमेंट्स हुई है।

                             टीसीपी के इंचार्ज डा. व्रजेश शर्मा ने बताया कि यूआईईटी के जिन छात्रों ने टीपीसी के जरिए इस बार प्लेसमेंट्स के लिए अवैदन किया था लगभग सभी को अच्छे पैकेजेस्के साथ विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा प्रमुख स्टार्टअप्स में प्लेसमेंट मिला है। उन्होंने बताया कि इस बार के प्लेसमेंट सत्र में 45 प्रतिभागी कंपनियां शामिल हुईं, जिनमें 22 नए रिक्रूटर्स शामिल हैं। उच्चतम ऑन-कैंपस पैकेज: 13.2 एलपीए और – उच्चतम ऑफ-कैंपस पैकेज: 25 एलपीए रहा। सभी इच्छुक छात्रों को इंफोसिस, क्वार्क, आईक्यूरियस, इंटर्न्सएलीट, हायरमी, प्लैनेटस्पार्क, इनो8, पेंटारा, मैककिनले राइस जैसी अत्यधिक प्रतिष्ठित कंपनियों कीओर से प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए गए। चिकमिक, रैप्स इन्फोटेक, पाई इन्फोटेक, ग्रोथ नेटिव्स, एलएंडटी, टीटी कंसल्टेंट्स, कैलियस, जेनोनस्टैक, डीलरमैटिक्स, कोड क्वोटिएंट, ए2आईटी, 75वे, नेटस्मार्ट्ज, जंगलवर्क्स, कॉग्निजेंट, ग्रेबी, ऑक्सिलियोबिट्स, जारो, सिंटिलेशन, एसएचजे इंटरनेशनल, अनथिंकेबल, कोडइनसाइट, जेटीजी, हैशेडइन, कीमाउस आईटी, कैप्सिटेक, एमिकॉन, सोलिटेयर इन्फोसिस और इंटेलिपाट। कई छात्रों को 9 एलपीए से अधिक के साथ कई जॉब ऑफर प्राप्त हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि यूआईईटी स्टूडेंट्स के प्रोफाइल को देखते हुए कंपनी ने न सिर्फ एंट्री लेवल बल्कि हायर लेवल रिक्रूटमेंट्स भी ऑफर किए।
इस दौरान विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेजेस पर प्लेसमेंट हासिल करने वाले छात्रों ने अपने अनुभव सांझा किए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने साइकलिस्ट बलराज सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर।  जी-2-जी दिल्ली रैंडनरनरज द्वारा वल्र्ड अल्ट्रा साईकलिंग एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित इंडिया गेट दिल्ली से गेट वेय ऑफ इंडिया मुम्बंई तक 1460 किलोमीटर लंबी एपिक साइकिल राइड पूरी की। 6 दिन 5 रातों में...
article-image
पंजाब

क्यों नहीं हो सकता आम आदमी के लिए कैंसर का मुफ्त उपचार” राजा बडिंग ने पूछा केन्द्री सेहत मंत्री जेपी नड्डा से

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज संसद में भाजपा सरकार, खास तौर पर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भारत में कैंसर और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
Translate »
error: Content is protected !!