25 अगस्त को स्मृति मंच दाड़ी द्वारा मनाया जायेगा शहीदी दिवस : आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

by

धर्मशाला, 21 अगस्त: शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 25 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक सादे समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे । कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने रखी 6 शर्तें : जंग के बीच अब अमेरिका-ईरान तैयार हुए बातचीत के लिए ! पर्दे के पीछे चल रहा खेल

नई दिल्ली  : पश्चिम एशिया में पिछले 23 दिनों से जारी जंग के बीच अब एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की पुलिस में महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए विशेष भर्ती की घोषणा …क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकारः मुख्यमंत्री

नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री ने की 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  नाहन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के नाहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!