25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए : पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा

by

जालंधर : 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और उसकी अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। श्री गुरु नानक नगर की रहने वाली वाली पीड़िता ने मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 1 को दी तो जांच के बाद आरोपी पाए गए संदीप कुमार निवासी राजा गार्डन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 420 (झांसा देना) और 506 (धमकी देना) का केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर उसके कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।  गुरु नानक नगर की रहने वाली पीड़िता ने कहा कि उसकी उम्र 25 साल है और वह अपने परिवार के साथ जालंधर में ही रहती है। संदीप कुमार के साथ उसकी अच्छी बातचीत होती। दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। संदीप ने पीड़िता से शादी करने का वायदा किया था।

संदीप ने शादी का झांसा देकर मकसूदा स्थित एक गेस्ट हाउस में उक्त युवती को बुलाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इतना कुछ होने के बाद आरोपी ने बात करनी बंद कर दी। जब पीड़िता ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।  जब पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी धमकियां देने लगा कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है, जिसे वह वायरल कर देगा। जब बात हद से बाहर चली गई तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। एएसआई साहिब सिंह ने मामले की जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

75 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 जुलाई : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों अनुसार एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुलविंदर...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
article-image
पंजाब

दो बच्चे गत तीन दिनों से लापता शहर के वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान में रहने वाले के प्रवासियों के

गढ़शंकर । शहर के श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान पर रहते प्रवासियों के दो बच्चे अमन (10) पुत्र रामकृपाल और शुभम (12) पुत्र...
पंजाब

महिला के साथ छेडख़ानी करने पर एक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव खुशी पद्दी में घर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप पर गांव के ही एक युवक पर छेडख़ानी का मामला दर्ज कर लिया। सुनीता देवी निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!