25 करोड़ ऐंठने वाले पति,पत्नि ग्रिफ्तार : चौथी पास पति व सातवीं पास पत्नी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा

by

नई दिल्ली : भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस
की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र जैन (47) और अंजना जैन (43) के रूप में हुई है। जितेंद्र महज चौथी पास है जबकि पत्नी सातवीं तक पढ़ी है। आरोपियों के फरार होने के बाद बैंकों ने पुलिस व आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज करवाया था। साथ ही, सीबीआई ने भी केस दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कई राज्यों में ठगी करने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों से ठगी की। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल ने बताया कि वर्ष 2018 में निजी फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

भजनपुरा के मकान को गिरवी रखकर जितेंद्र और अंजना ने कंपनी से 2.60 करोड़ का लोन लिया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा है। आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी वर्ष 2016 से फरार हैं। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि आरोपी दिल्ली, तमिलनाडु, बेंगलूरू, नासिक और जलगांव में रहे हैं।

आरोपी लगातार लोकेशन और मोबाइल भी बदलते रहे। जितेंद्र और बेटे के बैंक खातों की जांच से पता चला कि बेटा बेंगलूरू के किसी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। टीम वहां पहुंची और छापा मारा, लेकिन आरोपी वहां से भी निकल गए। बाद में एक मोबाइल नंबर के आधार पर दंपति की लोकेशन महाराष्ट्र की मिली। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु में भी एक बैंक को गोल्ड लोन के नाम पर ठगा है। आरोपी भजनपुरा में मिठाई की दुकान चलाते थे। बाद में कपड़ों की दुकान खोलने के अलावा नरेला में मिठाई की फैक्टरी भी लगाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का चेक : सिद्ध श्री बाबा बालक मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ शाहतलाई मंदिर की ओर से आज शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष...
article-image
पंजाब

दरिया किनारे घूमने, नहाने व सैल्फी न लेने की अपील की : डैम का पानी छोडऩे संबंधी पहले जारी की जाएगी चेतावनी, लोग अफवाहों पर न करें विश्वास : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के चलते पौंग डैम में पानी का स्तर धीरे-धीरे बड़ रहा है और आने वाले दिनों में...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
article-image
पंजाब

संविधान खिलाफ आप नेत्री अनमोल गगन मान दवारा‌ संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने के खिलाफ टिप्णी के आरोप लगाते हुए अकाली बसपा ने गढ़शंकर में अनमोल का पुतला फूंका

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेत्री अनमोल गगन मान द्वारा संविधान के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए आज गढ़शंकर में बसपा और शिरोमणि अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!