25 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 5 मार्च : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरिंदरजीत सिंह एसएचओ गढ़शंकर ने बताया कि डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह मंड के कुशल नेतृत्व में सुरिंदर लांबा एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान को उस समय सफलता प्राप्त रही। जब एस.आई गुरमीत राम पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर से मोरांवाली की ओर चेकिंग कर रहा थे तो उन्होंने टी प्वाइंट रायपुर गुजरां की तरफ से पैदल जा रहे युवक को रोका तो उसने अपना नाम रणवीर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र बलवीर सिंह निवासी मोरांवली थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने बताया। उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी यह हेरोइन किससे खरीदता है और किसे बेचता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से की मुलाकात

पटियाला : पंजाब की फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से मुलाकात की और पंजाब सरकार की तरफ से डिप्टी स्पीकर बनने की खुशी पर वधाई दी और...
article-image
पंजाब

Only by filling earth with

Jalandhar/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 27 :  Punjab Vidhan Sabha Speak-er Kultar Singh Sandhwan paid tribute to Shriman Sant Avtar Singh Ji on his 37th death anniversary at Nirmal Kutia Seechewal and said that due to the...
article-image
पंजाब

दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

अजनाला :  गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, विशालदीप सिंह और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं...
article-image
पंजाब

ऑर्गेनिक मिड-डे मील : पंजाब के 5,000 सरकारी स्कूलों में ‘पौष्टिक बगीचे’ बनाएगी मान सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 5,073 सरकारी स्कूलों में पौष्टिक बगीचों की स्थापना का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!