25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

by

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नेशनल डिवाॅर्मिंग डे के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और मलेरिया उन्मूलन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 25 मई को नेशनल डिवोर्मिंग डे पर एल्बेंडाजोज की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश एल्बेंडाजोल की खुराक से वंचित रहे बच्चों के लिए 31 मई को मोपअप राउंड के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह माह के दौरान हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए ताकि पेट में कृमि पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि पेट में कीडे इत्यादि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलती है वह उसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाती है जिससे लोग अनीमिया का शिकार होकर कई बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है।
एडीसी ने बच्चों से नियमित तौर पर एल्बेंडाजोल की दवा लेने तथा इस बारे अपने आस पडोस में भी व्यापक जन जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफत में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने आमजन से बच्चों के खाना खाने व शौच जाने के बाद अपने हाथों की साबुन से अच्छी तरह से साफ-सफाई बनाए रखने, नाखूनों को साफ सुथरा व छोटा रखने, खुले में शौच न करने तथा शौचालय का ही प्रयोग करने एवं अपने आसपास सफाई रखने का भी आहवान किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एडीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छूटे हुए स्कूली बच्चों के लिए चिकित्सीय टीमों का फाॅलोअप विजिट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गत वर्ष राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक अंब, बसदेहड़ा, गगरेट, हरोली व थानाकलां में बच्चों की सर्जरी के लिए 9.15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जबकि माह अप्रैल, 2023 में 1.25 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है।
एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए के वे उद्योग विभाग के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को मलेरिया और आरबीएसके के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता तथा जांच शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए कि पिछले तीन वर्षों मे ंजिन-जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले पाए गए थे उन क्षेत्रों की सूची तैयार करें ताकि उन क्षेत्रों में समय पर फोगिंग करवाई जा सके। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि यदि उनके ध्यान में जल जनित रोगों के संबंध में कोई भी मामला सामने आता है तो वे स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में अवश्य लाए ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके।
इस अवसर पर सीएमओ संजीव वर्मा, एमओएच डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डीपीओ (आईसीडीएस) सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, डाॅ रिचा कालिया, डीआईसी मैनेजर अखिल शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक के शराब पीकर कक्षा में पहुंचा : शराब पीने की बात की कबूल की – विभाग ने दिए निलंबन के आदेश

एएम नाथ। मंडी : सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के नशे की हालत में कक्षा में पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और...
Translate »
error: Content is protected !!