25 वर्षीय युवक मौत : ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की टायरों के नीचे आने से मौत हुई

by

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के निकट देर रात करीब दो वजे ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया।
जानकारी मुताबिक करीब दो वजे जरनैल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह (25 वर्ष ) निवासी भंगलां मेहदपुर रात करीब दो वजे ट्रेक्टर ट्राली में रेता लेकर गांव कलेवल बीत निकट जा रहा था ।उस समय उस समय  धुंध भी ज्यादा थी पड़ी थी और वहां पर अचानक आगे टर्न आ गया । जिसके चलते ट्रेक्टर ट्राली अनियत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गई तो इस दौरान ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे चालक  के आने से मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद सुबह लोगो ने सड़क पर पड़ा शव देखा और पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई वासदेव पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। एएसआई वासदेव ने बताया के ढेर रात हुई दुर्घटना ने ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आने से शव पूरी तरह कुचला हुया था। सुबह सुचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर उसके परिवारों वालो को सूचित किया। और मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जांची नव निर्मित लोथल पुल व नई सड़क की गुणवत्ता 

एएम नाथ। चम्बा :  पांगी-भरमोर के विधायक डॉ. जनक राज ने शुक्रवार को नव निर्मित लोथल पुल और पुल के आस पास 100 मीटर बनाई गई नई सड़क की गुणवत्ता की जाँच कर अधिकारी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!