25 सितम्बर को इंसाफ रैली करने का ऐलान : डीटीएफ, एडीएल अध्यापकों एवं 180 ईटीटी अध्यापकों द्वारा

by

मसला 8 सालों से पेंडिंग रैगुलर आर्डर जारी करवाने तथा ईटीटी अध्यापकों को बनते प्राथमिक लाभ दिलाने का
गढ़शंकर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ओपन डिस्टेंस लर्निंग अध्यापक साथियों (3442, 7654, 5178 भर्ती) के 8 सालों से रोके रैगुलर आर्डर जारी करवाने तथा 180 ई.टी.टी. अध्यापकों पर मूल भर्ती (4500 तथा 2005 ईटीटी) की सेवा शर्तों के तहत पंजाब वेतन स्केल पर पुरानी सर्विस के सभी लाभ बहाल करवाने संबंधी संघर्ष की रुपरेखा अपनाने, लुधियाना में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) पंजाब, ओ.डी.एल. (3442,7654) अध्यापक यूनियन तथा 6505 ई.टी.टी. टैट पास अध्यापक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) के प्रांतीय नेताओं की बैठक विक्रम देव सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, डी.टी.एफ.), कमल ठाकुर (6505 ई.टी.टी.) तथा बलजिन्द्र ग्रेवाल (ओ.डी.एल.) की संयुक्त अगुवाई में की गई। बैठक में विचार चर्चा के बाद लिए गए फैसले मुताबिक 1 तथा 2 सितम्बर 2022 को जिला शिक्षा अधिकारियों (प्राइमरी व सैकेंडरी) द्वारा सामूहिक रुप में शिक्षा मंत्री के नाम दो-सूत्रीय मांगपत्र भेजे जाएंगे। 13 सितम्बर को बड़े समूह के रुप में आनंदपुर साहिब में प्रशासन द्वारा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नाम संघर्ष का नोटिस दिया जाएगा। ओ.डी.एल. अध्यापकों एवं 180 ईटीटी अध्यापकों के साथ कई सालों से हो रही बेइंसाफी व पक्षपात को समाप्त करने की मांग को लेकर 25 सितम्बर को शिक्षा मंत्री के चुुनाव हलका आनंदपुर साहिब में प्रदेश भर से हजारों अध्यापकों से लैस इंसाफ रैली की जाएगी तथा मांगों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने की सूरत में शिक्षा मंत्री की रिहायश का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर मुकेश गुजराती, अश्वनी अवस्थी, राजीव बरनाला, बेअंत फूलेवाला, जगपाल बंगी, कुलविन्द्र जोशन, हरदीप टोडरपुर, हरजिन्द्र सिंह वडाला बांगर, गुरमुख सिंह नवांशहर, सोहन सिंह बरनाला, लखविन्द्र सिंह चीमा, पवन कुमार मुक्तसर, सुखविन्द्र सिंह लील, रमनजीत सिंह संधू, रुपेन्द्रपाल सिंह गिल, महेन्द्र सिंह कोडिय़ांवाली, ज्ञानचंद रूपनगर, हरेन्द्र सिंह पटियाला, रिशु सेठी, अर्जुन सिंह पठानकोट, प्रभजोत सिंह, इकबाल मुहम्मद, प्रदीप कुमार, चमकौर सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, मुहम्मद अमजद, परमजीत सिंह, राजीव कुमार व यादविन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, करनबीर सिंह बुर्ज को टिकट

तरनतारन : पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने करनबीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया. कांग्रेस ने शनिवार (4 अक्टूबर) को उनके नाम की घोषणा की. यह...
article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  

गढ़शंकर, 31 अगस्त: एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने पिछले सप्ताह भारी बारिश के दौरान गढ़शंकर के गांव कुकड़ां के निकट टूटे तटबंध के स्थल का निरीक्षण किया l जिसमें एसडीओ मंडी बोर्ड अमनदीप और...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमला

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमल श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई थी हिमधारा बस पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!