25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी ..पहली कैबिनेट मीटिंग में

by
चंड़ीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की पहली कैबिनेट की मीटिंग सम्पन हो गई है। जिसमें पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।  सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में  पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी दे दी है। इन भर्तियां में 10 हजार पुलिस में तो 15 हजार अन्य सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों में की जाएंगी। हालांकि इनमें कुछ कानूनी पहलू भी हैं। जिसके चलते इस सम्बन्धी प्रस्ताव को सोमवार को पहले विधानसभा में लाया जाएगा। उसके बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा।
मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस जारी :
अभी तक नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया गया । सूत्रों के मुताबिक इसका फैसला पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से सलाह मशवरे के बाद होगा।

को भी खत्म करने का वादा किया गया था।
हरा पैन रोजगार के लिए चलेगा :-
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार दौरान कहा था कि उनके पास हरा पैन आया तो पहला फैसला रोजगार को लेकर होगा। ऐसे में पंजाब के बेरोजगार युवाओं की नजर इस बात है कि सरकारी नौकरियों को लेकर क्या फैसला लिया जाता है। पंजाब में इस वक्त लगभग एक लाख सरकारी पद रिक्त पड़े हुए है और 36 हजार कर्मचारी रेगुलर होने का इंतजार कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
article-image
पंजाब

अमेठी सांसद किशोरी लाल अब कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करेंगे ..जिम्मेदारी मिलते ही शुरू कर दिया काम

चंडीगढ़। आपसी गुटबाजी के कारण हरियाणा में हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस अब पंजाब में इसका दोहराव नहीं चाहती। लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के दौरान जिस प्रकार से पार्टी की आपसी गुटबाजी के कारण...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!