250 राशन कार्ड धारकों के 1100 लोगों को मिलेगी राशन की सुविधा : राजेश धर्माणी ने बरोट में किया उचित मुल्य के सब डिपो का शुभारंभ

by
उचित मूल्य की दुकानों का संचालन बेहतर तरीके से करें
रोहित भदसाली।  बिलासपुर 5 अक्तूबर- नगर निगम योजना ,आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दी छत कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भेड़ाघाट में सब डिपो बरोट का शुभारंभ किया।
May be an image of 4 people
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सस्ता राशन लेने के लिए दूर नही जाना पडेगा, राशन डिपो के खुलने से लोगों को घर के नजदीक राशन लेने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग चल रही थी कि बरोट में राशन का डिपो खोला जाए।
May be an image of 6 people and text
उन्होंने बताया कि बरोट में सस्ते राशन का डिपो खुलने से क्षेत्र की चार पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। लगभग 250 राशन कार्ड धारकों के अन्तर्गत 1100 जनता को राशन की सुविधा अपने घर के निकटतम प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला बिलासपुर की हर पंचायत में उचित मूल्य की दुकान खोली गई है। जिला में कुल 116649 राशन कार्ड धारकों के अन्तर्गत 427685 लोगों को 253 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन वितरित किया जा रहा है।
May be an image of 10 people
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को सीधे तौर पर सरकार द्वारा सब्सिडी के आधार पर खाद्यान्न पदार्थ प्रदान किया जा रहे हैं। जिस पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को कम दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने संचालकों से कहा कि उचित मूल्य की दुकानों का संचालन बेहतर तरीके से करें ,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।
May be an image of 8 people and tree
उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से हम बड़े से बड़े कार्याे को कर सकते हैं। वर्तमान में सहकारिता का दायरा काफी बढ़ गया है । सरकारी समितियां के माध्यम से लोगों को वित्तीय सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं । उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां लोगों के सहयोग से ही चलती हैं, लोगों का विश्वास सहकारी समितियां पर बना रहे इसके लिए समितियां में कार्य करने वाले लोग ईमानदारी ,सच्चाई व पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलने से ही समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा लोगों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ अवश्य पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सहकारी समितियां और अधिक बेहतर कार्य करें,कहा की समितियां जितनी सुदृढ़ होगी लोगों को उतनी ही अच्छी सेवाएं मिलेगी।
May be an image of 7 people, temple, dais and text
मंत्री ने कहा कि सड़के हमारी भाग्य रेखाएं होती हैं, क्षेत्र में सड़कों जितना ज्यादा नेटवर्क होगा, क्षेत्र विकास उतना ही अधिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर गांव से ग्रामीणों के घरों तक सड़कें पहुंचाने का कार्य कर रही है ताकि लोगों को परिवहन , शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं मिले और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर सहकारी समिति के प्रधान नंदलाल, ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, एडिशनल एडवोकेट जनरल पवन नड्डा, डीएफसी व्रिजेंद्र सिंह पठानिया के अतिरिक्त अन्य गणमान्य तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लक टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट की : मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए एक प्रतीकात्मक गुल्लक किया भेंट

रोहित भदसाली। शिमला : मध्य प्रदेश की गुल्लक टीम के सदस्यों यशपाल परमार, जतिन परमार, राजकुमार परमार और जीया परमार ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास पर भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में सड़क, जल आपूर्ति, बागवानी, वानिकी और वित्तीय प्रबन्धन क्षेत्रों में पांच विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे : जय राम ठाकुर

राज्य को समावेशी और सतत हरित विकास के पथ पर आगे ले जाने में विश्व बैंक से मिल रहा महत्त्वपूर्ण सहयोगः जय राम ठाकुर शिमला : हिमाचल प्रदेश और विश्व बैंक के मध्य आपसी...
Translate »
error: Content is protected !!