250 करोड़ रूपये से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा –

by
अम्ब में बनेगा नया बस अड्डा
रोहित भदसाली।  अंब, (ऊना), 26 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव हर वर्ष पूरी धूम धाम से मनाया जाएगा। समय के साथ इसका स्वरूप और भव्य होगा। आने वाले समय में महोत्सव में देष-विदेष के जानेमाने कलाकारों की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।
May be an image of 12 people, lighting and crowd
उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर के भंडार धन संपत्ति से भरे हैं। लेकिन महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं पर माता के मंदिर का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं करके प्रशासन ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
May be an image of 8 people and temple
उन्होंने प्रशासन को अगले साल महोत्सव की एक रात पूरी तरह स्थानीय कलाकारों के नाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगे से महोत्सव में कलाकारों की कुल अदायगी का 50 प्रतिशत पैसा हिमाचली कलाकारों के हिस्से आए।
May be an image of 9 people and wedding
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि 250 करोड़ रूपये से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। यह राशि तीन किष्तों में खर्च होगी, पहली किष्त में 70 करोड़, दूसरी में 80 करोड़ और तीसरी किष्त में 100 करोड़ रूपये से माता रानी के मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
उन्होंने अम्ब में लोगों की सुविधा के लिए नया बस अड्डा और जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाने की घोषणा भी की। इसके अलावा चिंतपूर्णी विधानसभ क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए 4 करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए दो करोड़ रूपये की पहली किष्त कल ही जारी कर दी जाएगी। दूसरी किष्त कुछ दिनों के बाद जारी की जाएगी।
May be an image of 6 people, accordion, violin and crowd
इस मौके उपमुख्यमंत्री ने अंब के रहने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को भी सम्मानित किया। उन्होंने लगातार दो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने की बेमिसाल उपलब्धि के लिए उनकी सराहनी की। उन्होंने कहा कि निषाद ने न केवल देष और प्रदेष का मान बढ़ाया है बल्कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि बुलंद हौंसले के आगे कोई भी बाधा नहीं ठहरती।
वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू ने विकास की तमाम सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए चिंतपूर्णी की सारी जनता की ओर से श्री अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कि यह महोत्सव हर साल पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाएगा।
May be an image of 11 people, violin, accordion and trumpet
इस अवसर पर  डॉ. आस्था अग्निहोत्री, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेष सिंह समेत अन्य अधिकरी तथा गणमान्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
article-image
पंजाब

मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या का होगा पक्का हल: मनीष तिवारी

700 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की कोशिशों से अब मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या...
article-image
पंजाब

Damini and Sanjana Top Their

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, has once again proven its academic excellence with a 100% pass rate in the Class 12 results announced by the Punjab...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!