2500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्‍त होंगे : टाटा के देश के दूसरे सबसे बड़े स्‍टील प्‍लांट की आधारशिला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रखी

by

लुधियाना : पंजाब की मान सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लुधियाना में टाटा के देश के दूसरे सबसे बड़े स्‍टील प्‍लांट की आधारशिला रखी गई है।
यह प्‍लांट लुधियाना में 2600 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे 2500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्‍त होंगे। इस मौके पर CM भगवंत मान ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा ये देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रखा और इसे पंजाब की खुशहाली के लिए एक नींव पत्थर बताया। टाटा जैसी कंपनी जमशेदपुर के बाद सबसे बड़ा प्लांट पंजाब में लगा रही है, हमारे लिए बड़ी बात है। सीधे तौर पर दो हजार और कई हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रुप से कारोबार मिलेगा। इसके लिए पंचायतों का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपनी जमीन दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे में इंडस्ट्री के विकास के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हम एमओयू पर साइन नहीं करते बल्कि दिल पर हस्ताक्षर करते हैं। मान ने कहा कि जब वह पंजाब में निवेश लाने की बात कर रहे थे तो विपक्षी पार्टियां उन पर हंस रही थीं लेकिन हमने यह दिखा दिया है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते भी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में फ्री बिजली देने का वादा किया था, वह पूरा किया है। इसके अलावा अन्य जो गारटियां दी थी। उसमें से काफी गारंटी या उन्होंने पूरी कर दी हैं। अब सबसे बड़ा काम जो था पंजाब में रोजगार देने को लेकर, हमने पुलिस सहित अन्य विभागों में युवाओं को नौकरियां दी हैं।

टाटा ने वायदा किया है कि यही के युवाओं को पहल के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। टाटा एक देशभक्त कंपनी है, जिसने देश के हितों के लिए सदा काम किया और सेवा के लिए कंपनी सदा तत्पर रहती है। जीरो प्रदूषण वाला यह प्लांट देश में एक मिसाल कायम करेगा। इस वैली में हीरो द्वारा ई साइकिल, ग्रैसिम, जेके पेपर सहित कई नामी कंपनियों की ओर से प्लांट लगाए जा रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
article-image
पंजाब

बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

गढ़शंकर, 11 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. अमनदीप हीरा के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं शिक्षा...
article-image
पंजाब

40 लाख की साइबर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कर दी खारिज

पंचकूला :  फर्जी फेसबुक विज्ञापन के जरिए 40 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आरोपित को राहत देने से साफ इंकार कर दिया। अदालत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!