25000 लूटे : बाइक सवार लुटेरों सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर पच्चीस हजार लूटे

by

गढ़शंकर – सैला खुर्द इलाके में दिन प्रतिदिन लूट की घटनाएं घटती जा रही है और पुलिस प्रशासन बस कारवाई की जा रही है कह कर पल्ला झाड़ लेता है। शनिवार को सुबह तीन बजे गढ़शंकर सब्जी मंडी से सब्जी लेने जा रहे व्यक्ति को स्तनोर अड्डे पर खड़े बाइक सवार तीन लूटेरों ने गंभीर रूप से घायल कर उससे पच्चीस हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अवतार सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी डांसीवाल ने बताया कि वह शनिवार की सुबह तीन बजे सब्जी मंडी गढ़शंकर जा रहा था और जब वह स्तनोर अड्डे पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया और उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी जेब से पच्चीस हजार रुपये व जरूरी कागजात लूट कर फरार हो गए। उसने बताया कि उसने गढ़शंकर पुलिस को शिकायत दे दी है। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि बैंक बंद है इसलिए सोमवार को बैंक खुलने के बाद ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करेंगे। बता दें कि गुरुवार को तीन नकाबपोश लुटेरों ने सैला खुर्द के पेंट व्यापारी बरिंदर गर्ग हर जानलेवा हमला कर उससे बैग लूटकर फरार हो गए थे और बाइक सवार लूटेरों ने चौबीस घंटे बाद फिर लूट की घटना को अंजाम दे दिया है। लूट की बढ़ती घटनाएं पुलिस के सब चंगा है कि पोल खोल दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

20 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 1 अक्टूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज केस अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते...
article-image
पंजाब

सत्ता में आने पर भाजपा खत्म करेगी किसानों व प्रॉपर्टी कारोबारियों की लूट का कानून : तीक्ष्ण सूद

बिना मांग या जरूरत के रिहाइशी मकसद के लिए किसानों की जमीनें हथिया कर आम आदमी पार्टी ने की धक्केशाही : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

युवक की दोनों कलाइयां तेजधार हथियारों से काटी और 25 हजार लूट क्र फरार : घायल को चंडीगढ़ किया गया रेफर

खन्ना :  खन्ना से बीती रात लूट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बता दें कि, रात करीब साढ़े आठ बजे खन्ना जिले के गांव बालियो के पास मोटरसाइकिल सवार एक...
article-image
पंजाब

जीजा को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप में दो सालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गांव साधोवाल में 32 वर्षीय युवक दुारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक युवा के पिता के ब्यानों पर मृतक के दो सालों के खिालाफ आत्महत्या के लिए मजबूर...
Translate »
error: Content is protected !!