251 जिला परिषद सीटों में से केवल 98 जीतने के बावजूद भाजपा फैला रही है भ्रामक जानकारीः मुख्यमंत्री

by
मुख्यमंत्री ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट पोआबो गांव में वन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित महत्वाकांक्षी इको-टूरिज्म एवं नेचर इंटरप्रिटेशन प्रोजेक्ट कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। लगभग 8 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस परियोजना में 2.5 किलोमीटर लंबा प्रकृति पथ (नेचर ट्रेल) विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता, प्रकृति के प्रति रुचि, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इस ट्रेल को हल्की ढलान के साथ इस प्रकार विकसित किया गया है कि सभी आयु वर्ग के लोग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिक और बच्चे, आसानी से इसका आनंद ले सकें। पहाड़ी की चोटी से आसपास के हिमालयी क्षेत्र के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं, जिनमें शाली शिखर, महासू शिखर, नालदेहरा हॉर्स ट्रेल, मशोबरा, क्रैगनैनो नेचर पार्क तथा शिमला जलग्रहण क्षेत्र प्रमुख हैं। परियोजना का एक विशेष आकर्षण वामन वृक्ष मंडल (बोनसाई उद्यान) है, जिसमें 15 प्रजातियों के लगभग 40 बोनसाई पौधे प्रदर्शित किए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत स्वीकृत 16 सड़कों के निर्माण के लिए 5.20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्का, जौ, हल्दी और अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है। गेहूं का एमएसपी 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का का 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तथा चंबा जिले की पांगी घाटी में उत्पादित जौ का एमएसपी 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। कच्ची हल्दी का एमएसपी 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है, जबकि प्राकृतिक खेती से उगाई गई अदरक अब 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सरकारी खरीद में शामिल होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में गाय के दूध का समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 251 जिला परिषद सीटों में से केवल 98 सीटें जीतने के बावजूद भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए लगातार भ्रामक जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों ने 53 शहरी स्थानीय निकायों में से 29 में विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा विचारधारा से जुड़े उम्मीदवार केवल 21 निकायों में जीत दर्ज कर सके। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर की पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े बड़ी संख्या में प्रधान और उप-प्रधान भी निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल के दुरुपयोग के माध्यम से अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास किया, लेकिन जनता और प्रदेश के देवी-देवताओं के आशीर्वाद से उप-चुनावों के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या पुनः 40 तक पहुंच गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास की पंचायतों में एफआरए के अंतर्गत 120 सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जबकि 124 सड़कों का उन्नयन कार्य और इन्हें पक्का किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और कमियाना ट्रेल के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए यह एक नवीन पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

लोकल, कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 के अंतिम दिन स्थानीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की कल्याण विभाग की 6 समितियों की बैठकों की अध्यक्षता : कार्यालयों, संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश

 एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन की प्रगति की समीक्षा भी की नशामुक्त अभियान के तहत गठित समितियों की सक्रियता के लिए भी दिए निर्देश सफाई कर्मियों और अल्पसंख्यकों के कल्याण से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से विकसित की जा रही विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!