255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एसआई राकेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ नहर पुल बंगा रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने पैदल चलकर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 255 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त युवक की पहचान अजिल पुत्र बलविंदर कुमार वासी वार्ड नं 7 महहला रैंका गढ़शंकर के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किन लोगों को बिक्री करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने FSL पंजाब के डायरेक्टर को जारी किया नोटिस….22 जनवरी तक रिपोर्ट देने का निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक मर्यादा और सदन की सर्वोच्चता को बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान : रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान, सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा का पहरा

एएम नाथ। चम्बा :  पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने के...
Translate »
error: Content is protected !!