255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एसआई राकेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ नहर पुल बंगा रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने पैदल चलकर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 255 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त युवक की पहचान अजिल पुत्र बलविंदर कुमार वासी वार्ड नं 7 महहला रैंका गढ़शंकर के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किन लोगों को बिक्री करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मिली और मजबूती : दीवान और जगसीर ने हल्का पश्चिम के नए ब्लॉक चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे

लुधियाना, 11 जून: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग लुधियाना के चेयरमैन एडवोकेट राहुल पुहाल की मौजूदगी में, लुधियाना शहरी...
article-image
पंजाब

BSP Demands Impartial Probe into

Hoshiarpur Daljeet Ajnoha/Oct.13– The Bahujan Samaj Party (BSP), under the leadership of Punjab president and former Rajya Sabha member Dr. Avtar Singh Karimpuri, staged statewide protests demanding an impartial investigation into the alleged caste-based...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में बादल फटा… काचरंग नाले में उफान से मची अफरा-तफरी : पुल और पानी की लाइनें तबाह

एएम नाथ। भावानगर :  किन्नौर के भावानगर के पास काचरंग नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से पैदल पुल, पेयजल लाइनें और जल शक्ति विभाग का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग पर रोक लगाने, आपूर्ति और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए माइनिंग क्षेत्र में पंजाब सरकार ने किए ऐतिहासिक सुधार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने प्रदेश के माइनिंग क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं. इसके तहत पंजाब माइनर मिनरल पॉलिसी में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई है,...
Translate »
error: Content is protected !!