26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : SDM कैलाश कौंडल

by
करसोग : सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कार्यकारी एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल ने बताया कि 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख के रूप में प्रथम जनवरी, 2024 के संदर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उक्त नामावली की एक प्रति संशोधनों सहित प्रकाशित कर दी गई है और मेरे कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार करसोग, नायब तहसीलदार पांगणा व बगशाड़ के कार्यालय तथा समस्त मतदान केंद्रों में बूथ स्तर अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 26-करसोग (अ.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 122 मतदान केन्दों में फोटोयुक्त मतदाता सूचीयों के पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक किया गया। पुनरीक्षण के दौरान 1594 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए है। इनमें 702 पुरूष व 892 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी, 2024 तक मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं की संख्या 77309 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 39268 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 38041 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने दी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जब हम अपने संविधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे 60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सेब की बर्फी बन रही खास, पहुंच रही दिलों के पास : जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह बना रहा सेब की बर्फी

हर महीने 35 हजार रुपये की बर्फी बेच रहा समूह….आर्गेनिक तरीके से बनकर तैयार होती है सेब की बर्फी एएम नाथ :  शिमला ।  हिमाचल प्रदेश का जिला शिमला जहाँ एक ओर अपनी प्राकृतिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
Translate »
error: Content is protected !!