26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया : अब इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी, संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती

by

एएम नाथ। सरकारी स्कूलों में इसी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू हो गया है। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब इसके लिए दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा खंडों में प्रशिक्षण शिविर लगाए थे, जिनमें 26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया। अब इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। शिविर में भाग न लेने का कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।

26 शिक्षक गैरहाजिर : जानकारी के जिले में नौ प्रारंभिक शिक्षा खंड हैं। प्रत्येक शिक्षा खंड में दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर जेबीटी शिक्षक को दो-दो दिन का प्रशिक्षण अनिवार्य लेना था। पहले चरण में 14 व 15 मई और दूसरे चरण में 17 व 18 मई को प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। इनमें 1519 शिक्षकों में से 1493 ने ही शिविर में भाग लिया, जबकि 26 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए।

कारण बताओ नोटिस जारी : शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जेबीटी अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन खंड स्तर पर किया गया था। सभी अध्यापकों को भाग लेने के लिए कहा गया था। कुछ अध्यापक शिविर में नहीं आए, इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर में कई परिवार आप में शामिल , पंजाब सरकार हर वर्ग का रख रही है पूरा ख्याल : जय सिंह रौड़ी

माहिलपुर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 1 से कई परिवारों को आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
Translate »
error: Content is protected !!