26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

by

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई है। उन्हें विधानसभा के कार्य ऑनलाइन तरीके से करने के बारे में बताया जा रहा है। विधायकों को बताया जा रहा कि किस तरह से सवालों को ऑनलाइन भेजा जाता है और दूसरे कार्य ऑनलाइन तरीके से निपटाए जाते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होने से पहले विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष और सदस्यों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इसमें 2 मिनट का मौन भी रखा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि वह कैसे कम से कम समय और शब्दों में अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठा सकते हैं। विधानमंडल की क्या कार्यप्रणाली है, उन्हें कैसे प्रश्नों के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाना है, कैसे उसका समाधान सदन में चर्चा के माध्यम से ढूंढना है, आदि के बारे में बताया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के टिप्स दिए। उन्हें बताया गया कि समितियों में उनकी क्या भूमिका होगी, वित्तीय दावे और विशेषाधिकार बजट दस्तावेजों को समझना और अपने राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर दिया। पठानिया ने विधायकों को प्रदेश विधानसभा के गरिमामयी इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सदन को विट्‌ठल भाई पटेल, मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपतराय जैसी महान विभूतियों ने सम्बोधित किया है। उन्होंने विधायकों को बताया कि वह कार्यक्रम का फायदा सदन की कार्यवाही के दौरान किस तरह कम समय में अधिक मसले नियमों की परिधि में रहकर उठा सकते है।
कल का इन विषयों पर होगा फोकस : दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र में विधायक जान पाएंगे कि उनके अधिकार क्या हैं। उन्हें कौन-कौन सी सुविधायें जन कल्याण कार्यों के लिए विधानसभा सचिवालय से मिलेंगी, उनका उत्तरदायित्व क्या है और उनको समितियों की बैठकों में अपनी क्या भूमिका निभानी है। सदन की आन्तरिक कार्यप्रणाली में उनका क्या रोल है। इन सभी की जानकारी उन्हें इस प्रशिक्षण सत्र में दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल में ट्रू-सकैन लैबोरोटरी का शुभांरंभ : हर तरह के टैस्टों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट

ऊना : घालूवाल कसबे में ट्रू-सकैन लैबोरोटरी का का उदघाटन ट्रू-सकैन के डायरेकटर डा. राकेश बिजारनीयां ने किया। जिसमें बिभिन्न किसमों के ब्लड टैस्टों व अन्य टैस्टों के दामों में भारी कटौती की डायरेकटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत रंग मंच उत्सव का आयोजन : गेयटी थियेटर में होगा नाटक मंचन, 8 जून से 12 जून 2026 तक होगा आयोजन

एएम नाथ : शिमला, 28 मई।  अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला में 8 जून से 12 जून 2026 तक “द शिमला ग्रीष्मोत्सव – रंग मंच उत्सव” का भव्य आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!