26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : SDM कैलाश कौंडल

by
करसोग : सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कार्यकारी एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल ने बताया कि 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख के रूप में प्रथम जनवरी, 2024 के संदर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उक्त नामावली की एक प्रति संशोधनों सहित प्रकाशित कर दी गई है और मेरे कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार करसोग, नायब तहसीलदार पांगणा व बगशाड़ के कार्यालय तथा समस्त मतदान केंद्रों में बूथ स्तर अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 26-करसोग (अ.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 122 मतदान केन्दों में फोटोयुक्त मतदाता सूचीयों के पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक किया गया। पुनरीक्षण के दौरान 1594 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए है। इनमें 702 पुरूष व 892 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी, 2024 तक मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं की संख्या 77309 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 39268 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 38041 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिहुंता का नितिन राणा बना जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी – प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर चमकाया भटियात का नाम 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का परिणाम 2024 सोमवार को जारी किया। जिसमें जिला चंबा भटियात विधानसभा के सिहुंता के नितिन राणा ने एचएएस परीक्षा पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

बल्ह में डीएसपी ऑफिस और सीबीएसई स्कूल खुलेगा सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ मंजूर, ‘सुखी परिवार’ योजना में भी बदलाव एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

एएम नाथ। शिमला :   AICC ने हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को टिकट...
Translate »
error: Content is protected !!