26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’, ऊना में भी मुख्यमंत्री की पहल पर होंगे विशेष कार्यक्रम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में 26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’ के रूप में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों खासकर युवाओं को जागरूक करने तथा नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में ऊना जिले में भी नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में 26 जून को प्रातः 11 बजे एंटी चिट्टा शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी नशे के खिलाफ शपथ लेकर समाज से चिट्टे एवं अन्य मादक पदार्थों के उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए एंटी चिट्टा अभियान छेड़ा है और इस पर’जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर बल दे रहे हैं और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ व्यापक जनभागीदारी को समय की आवश्यकता बता चुके हैं। पहली बार आयोजित किए जा रहे ‘एंटी चिट्टा डे’ का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा नशे के खिलाफ जनसहभागिता को और सुदृढ़ बनाना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला सफल बनाने के लिए दो राज्यों का प्रशासन एक मंच पर : मेले को सफल बनाने के लिए ऊना व होशियारपुर जिला प्रशासन ने किया मंथन

 माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान आने व जाने के लिए होंगे अलग-अलग रुट माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: राहुल चाबा  होशियारपुर, 02...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 5 पद : प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना, 29 अगस्त – मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11...
हिमाचल प्रदेश

1 मई के उपरांत शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 व्यक्ति, सामूहिक भोज पर भी प्रतिबंधः डीसी

शादी के लिए पूर्व में ली गई अनुमति पर भी लागू होंगे नए आदेश, 20 तक सीमित करनी होगी अतिथियों की संख्या ऊना (28 अप्रैल)- कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ऊना ने...
Translate »
error: Content is protected !!