26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

by

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंधी थाना सदर तरनतारन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विधानसभा हलका पट्टी के गांव बनवालीपुर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी नवरूप कौर तरनतारन शहर के सैलून पर काम करती थी। इसी गांव अर्जुन सिंह उनकी बेटी नवरूप कौर पर शादी करवाने के लिए दबाव बनाता था जबकि अर्जुन सिंह कोई कामकाज नहीं करता। नवरूप कौर ने अर्जुन सिंह से शादी करवाने से साफ मना कर दिया था। मंगल सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ने उसकी लड़की को कई बार जान से मारने की धमकियां दी थी। दो बार पंचायत भी बैठी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार को नवरूप कौर रोज की तरह सैलून से शाम पांच बजे रवाना हुई।

करीब साढ़े पांच बजे नवरूप कौर जम्मू कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव रसूलपुर के अड्डे पर बस से उतरी। वह अभी अपने गांव बनवालीपुर जाने के लिए टेंपू का इंतजार कर रही थी। इतनी देर में अर्जुन सिंह अपने साथी समेत बाइक पर सवार होकर आया, जिसने बस अड्डे पर ही नवरूप कौर पर गोलियों की बौछार कर दी। 2 गोलियां लगने से नवरूप कौर लहू से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसएसपी सुरिंदर लाबा ने बताया कि नवरूप कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पिता मंगल सिंह के बयानों पर अर्जन सिंह और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्दरनगर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन

सुन्दरनगर, 08 सितम्बर। भारत सरकार के आदेशानुसार समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0) सुन्दरनगर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रशिक्षु एवं अन्य स्टाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम और एमएससी केमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 19 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.कॉम. और एम.एस.सी. केमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!