260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 8 जून : माहिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर पब 07 एच 8055 पर सवार दो व्यक्तियों हरविंदर सिंह उर्फ हैरी पुत्र जोगा सिंह को 136 ग्राम व अमरजीत सिंह उर्फ अंबा पुत्र राम चंद निवासी हल्लूवाल थाना माहिलपुर को 124 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार एस आई रमनप्रीत कौर पुलिस पार्टी के साथ कहारपुर गांव की ओर चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें देख कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने घबराकर अपनी जेब से लिफाफे निकालकर फैंक दिए व पीछे की तरफ मोटरसाइकिल घुमाकर जाने लगे तो उनका मोटरसाइकिल स्लिप हो गया। इन दोनों को पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उनके द्वारा फेंके लिफाफे की तलाशी ली तो हरविंदर सिंह हैरी दद्वारा फैंके लिफाफे से 136 ग्राम व अमरजीत सिंह द्वारा फेंके लिफाफे से 124 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना माहिलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदासपुर में 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन, CM मान ने कहा- AAP सरकार ने हर वादा निभाया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को गुरदासपुर के कहनुवां पहुंचे. यहां उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में 168.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि आम...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra B.Tech Students

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 : First Semester B.Tech Applied Science students from Rayat Bahra Institute of Engineering and Nanotechnology visited the Central Scientific Instruments Organization (CSIR-CSIO) in Chandigarh as part of an industrial tour. This educational...
article-image
पंजाब

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने स्थानीय आश्रम गौतम नगर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता के उस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, जहां नमक की बोरी में आई थी बाला सुंदरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर गांव में स्थित बाला सुंदरी मंदिर मेंका एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां प्रसिद्ध fला सुंदरी चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!