2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो साबित करता है कि हम केवल जन सेवा के लिए आए है, सत्ता का सुख भोगने नहीं।  उन्होंने कहा कि बाकी गारंटियों को पूरा करने के लिए हम पूरी प्रबिद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने।
उन्होंने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। आज जो कड़े फैसले सुख सरकार ने लिए है वो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को समृद्धि और विकास की राह पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी नीतियों में बदलाव लाकर अतिरिक्त राजस्व कमाने में सफल हो रही है। आबकारी नीति में बदलाव से पिछले वित्त वर्ष में 2631 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों को विस्तार देने की प्रथा को समाप्त कर हमने ठेकों की नीलामी शुरू की, जिससे राज्य को पिछले साल 485 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। अक्तूबर, 2023 से अब तक 2 लाख 09 हजार 334 इंतकाल, 11 लाख 416 तकसीम, 17 लाख 548 निशानदेही और 4504 दुरुस्ती के मामलों का निपटारा किया गया।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक तथा पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये के स्थान पर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये के स्थान पर 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली होटल दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट सही ठहराई

पीड़िता की पुनरीक्षण याचिका खारिज; अदालत ने कहा- मुख्य चश्मदीद ही आरोपों का खंडन कर रहा हो तो केवल शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी को समन नहीं किया जा सकता शिमला। एएम नाथ। ।...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए

नई दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 Km. तक आने-जाने पर टोल फ्री, NHAI का बड़ा फैसला, पढ़ें नए सिस्टम के नए नियम

नई दिल्ली: देशभर के एक्सप्रेसवे पर वाहनों से सैटलाइट आधारित टोल  वसूली प्रणाली लागू करने पर तेजी से काम हो रहा है। आइए, जानते हैं इस नए सिस्टम के नियम और इससे लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!