264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

by

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है।
कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की टीम पेट्रोलिंग और यातायात चेकिंग के लिए सनोली में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब होने की गुप्त सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने शराब ठेका के पास खड़ी गाड़ी पीबी 65बीसी -0397 की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से देसी शराब की 252 बोतलें बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर लखविंद्र से पूछताछ की। लखविंद्र सिंह शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर उसे ग्रिफ्रतार के लिया।
उधर पुलिस ने लालसिंगी के पास भी अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की है। ऊना पुलिस की टीम लालसिंगी में पेट्रोलिंग पर थी। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एक दुकान की तलाशी ली। जिस पर वहां अवैध शराब पकड़ी गई। इस संबंध में पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जनवरी से पशुपालकों से शुरू होगी गोबर खाद की खरीद : चंद्र कुमार कहा…..ऑर्गेनिक खेती से तैयार फसलों को देंगे ज्यादा दाम

नगरोटा सुरियाँ, 7 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से पहली जनवरी से दो रुपए प्रति किलो की दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू के गांव में ड्रोन जैसी 3 चीजें उड़ती दिखीं : लोगों में हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आसमान में ड्रोन जैसी चीजें दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में ये चीजें देखी गईं, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे पर शेर ने बोला हमला : गाय ने बीच में आकर… वायरल वीडियो को बनाया AI से बनाया गया ,लोग समझ रहे असली

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ जिले में सामने आई है, जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षताक, लाकारों के चयन को लेकर की गई चर्चा एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं संयोजक सांस्कृतिक उप...
Translate »
error: Content is protected !!