27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन व जन सहयोग से मेले का आयोजन पूर्णतया सुखद एवं शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने जिला के सभी प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला 2025 की तैयारीयों से संबंधित अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी व गंभीरता के साथ निभाते हुए यह सुनिश्चित करें की मेले के दौरान व्यवस्था प्रबंधन में कोई भी कमी न रहे।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मिंजर मेला 2025 से संबंधित कार्य सूची के अंतर्गत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला श्रावण मास के दूसरे रविवार से अगले रविवार तक मनाया जाता है। इस वर्ष यह परंपरानुसार 27 जुलाई, 2025 से 3 अगस्त, 2025 तक चौगान नंबर 1 में मनाया जाएगा। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों की अवधि पूर्व की प्रथा के अनुसार 15 दिनों तक होगी। मिंजर मेला के लिए आमंत्रण कार्ड पद्मश्री विजय शर्मा द्वारा डिज़ाइन किया जाएगा। मेले के दौरान कला केंद्र चौगान में 8 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें से एक सांस्कृतिक संध्या को मध्य रात्रि 12:00 बजे समाप्त करने की अनुमति पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शिमला द्वारा दी गई है तथा शेष सात सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों को रात्रि 10:00 बजे तक समाप्त कर दिया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला के दौरान वीआईपी मूवमेंट एवं मेला व्यवस्था के लिए आवश्यकता पड़ने पर अपने वाहन जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं।
बैठक में मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय व आय, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका, परिवहन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के अतिरिक्त मिंजर मेला – 2025 के लिए थीम निर्धारण सहित कला केन्द्र व मंजरी गार्डन में आवश्यक मुरम्मत के सम्बन्ध के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेला कमेटी की विभिन्न उप समितियों के सदस्यों द्वारा अनेक बहुमूल्य सुझाव दिए गए जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उन्हें शामिल करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में उपस्थित होने पर उनका स्वागत किया व उन्हें विधिवत सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का जिला प्रशासन व विभिन्न उप समीतियों के संयोजकों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला 2025 के आयोजन को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेगा।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, उद्यान विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह, जिला अग्रणी प्रबंधक डीसी चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार के अतिरिक्त मिंजर मेला 2025 से संबंधित विभि
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 स्कूल ऐसे, जहां एक भी बच्चा 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ : 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी के चलते शिक्षा विभाग ने 25 प्रतिशत से कम परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके : DC आदित्य नेगी

शिमला, 18 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!