27 ग्राम नशीले पाउडर सहित आरोपी गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह के दिशा निर्देशों से शरारती तत्वों एवं नशों के खिलाफ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एएसआई रामलाल थाना माहलपुर समेत पुलिस पार्टी नाकाबंदी पर माहिलपुर में मौजूद थे। पुलिस को नंगल खुर्द की तरफ से पैदल आ रहा एक मोना व्यक्ति दिखाई दिया जो हरबंस गेट माहिलपुर के सामने पुलि पार्टी को देखकर पीछे की तरफ मुडऩे लगा। जिस पर शक पडऩे पर एएसआई ने उसे काबू करके जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम गोपाल पाठक पुत्र बोधराज पाठक वासी मजारा डीगरिया थाना माहलपुर (होशियारपुर) बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 27 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। इस आरोप तले पुलिस ने गोपाल पाठक के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 124, एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना माहलपुर में दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सट्टा लगाते एक गिरफ्तार : 30360 रुपए बरामद

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई रछपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ नंगल चौक पर संदिग्धों की...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ठंडे मीठे जल और छोले पूरी का लंगर लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव खरौदी में सरपंच सीमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष मलकीत सिंह, नौजवान सभा, एनआरआई और समूह नगर निवासियों के सहयोग से ठंडे मीठे जल और छोले...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी गोल्डी बराड़ का गुर्गा मलकीत सिंह पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ :  पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ मैक्सी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी है और...
Translate »
error: Content is protected !!