27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये चोरी : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर

by

गढ़शंकर : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर 27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये नकदी और घरों का कीमती सामान चुरा लेने का समाचार है। चोरी की सूचना मिलते ही माहिलपुर थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार शैली गुप्ता पत्नी अशोक गुप्ता निवासी सैला खुर्द ने बताया कि उसके घर से चोरी हो गई है। उसने आरोप लगाया कि उनके घर में काम करने वाली महिला ने 27 तोले सोना और 7 लाख 30 हजार नकद की चोरी की है।
इसी तरह दूसरे मामले में नरिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने बताया कि चोर उनके घर में खिड़की तोड़कर घुसे और घर से कीमती घड़ियां, चैनियां, अंगूठियां, ब्रैसलेट और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इसी तरह रमनदीप सहोता पुत्र सतनाम सिंह ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुसे और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये। इस मामले में माहिलपुर थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ली व सैला पुलिस चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी दुारा केंद्री मंत्री को मिलने के कारण प्रदूषण की जांच के लिए आई टीमें : कमल कटारिया

गढ़शंकर। सांसद मनीष तिवारी दुारा कंद्री मंत्री भुविंद्र यादव को मिल कर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मैंहिदवानी के साथ सटे हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा प्रदूषण फैलाने संबंधी...
article-image
पंजाब

सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना  स्टोरों पर कीं खाने पीने की जांच की, सैपंल भरे

गढ़शंकर।  गढ़शंकर शहर में अनाज मंडी के निकट सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना स्टोरों पर छापेमारी कर सैंपल भरे और इकसपायरड खाने पीने की चीजें...
Translate »
error: Content is protected !!