27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर,सीनियर ( लड़के लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप में 19 जिलों के वुशू खिलाड़ियों ने लिया भाग – राजीव वालिया

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर (लड़के- लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 30,31मई 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की अगुवाई में किया गया। इस तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में पंजाब के 19 जिलों के वुशू खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिला वुशू ऐसोसिऐशन आफ कपूरथला एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के प्रधान राजीव वालिया ने बताया कि 30 मई 2025 को सभी जिलों के खिलाड़ी कपूरथला में पहुंचे। उन्होंने बताया कि 31 मई 2025 को चैंपियनशिप का शुभांरभ विशेष अतिथि मशहूर इंस्टाग्राम अदाकार नन्हीं पीहू शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। नन्हीं पीहू शर्मा ने चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के समय में सभी बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेलो में भाग लेने से हमारा दिमाग और शरीर स्वस्थ रहता है और पढ़ाई करने में भी मन लगता हैं। चैंपियनशिप का उदघाटन समारोह विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे साक्षी चोपड़ा( सहोदय अध्यक्ष एंवम मुख्याध्यापक गुरू अमरदास पब्लिक स्कूल उंचा बेट), जतिंदर सिंह रंधावा( ऐम डी गुरू अमरदास पब्लिक स्कूल) ने किया। साक्षी चोपड़ा ने चैंपियनशिप में पहु़ंचे खिलाड़ियों का उत्साहित किया और उन्होंने कहा कि राजीव वालिया द्वारा खेलों को लेकर उठाया कदम सराहनीय और प्ररेणादायी साबित हो रहा है। जंतिदर सिंह रंधावा ने भी कहा कि आज के समय में सभी को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इस मौके पर डी एस पी ऊमकार सिंह, मशहूर संगीतकार दविंदर सिंह दयालपुरी, लाली भास्कर (चेयरमैन ऐंटी टेरेरिस्ट फ्रंट), जसविंदर सिंह( हाॅक वर्ल्ड स्कूल), गुरप्रीत सिंह( महा सचिव वुशू ऐसोसिएशन आफ पंजाब), पलविंदर सिंह( टैकनीकल डिरैकटर) मुनीश गुप्ता(आनंद कालेज आफ इंजीनियरिंग ऐंड मैनजमेंट), डाॅ अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह हैरी,विवेक सलहोत्रा, हरमन शर्मा, रिपुदमन शर्मा, ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। मशहूर संगीतकार दविंदर दयालपुरी ने अपने संगीत से सभी का आनिंदत किया। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में समापन समारोह में विशेष अतिथि के तौर रिटायर्ड आई जी स.सुरिंदर सिंह सोढी, राजविंदर कौर (अध्यक्ष वुशू ऐसोसिऐशन आफ पंजाब), संदीप शर्मा ( पतीला जी मशहूर कामेडियन) पहूंचे। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया‌। संदीप शर्मा पतीला जी ने अपनी कलाकारी के साथ सभी को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने की शिक्षा दी और कहा कि राजीव वालिया का खेलों को लेकर किया कार्य काबले तारीफ हैं। चैपियनशिप पहुंचे सभी विशेष अतिथियों को राजीव वालिया, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह,परमजीत सिंह, राजदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह द्वारा सम्मानित चिन्ह भेंट किए गए और उन सबका चैंपियनशिप में पहुंचने पर धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह बाजवा, सोमनाथ, अनुज आनंद, परमिंदर सिंह, संजय शर्मा, इकबाल सिंह, अवनीत कौर धालीवाल,बलजिंदर कौर, गुरवीर कौर, हरदीप सिंह कंग, प्रदीप बजाज, दलजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अवधेश कुमार, संजीव वालिया,पारस चोपड़ा,राज कुमार शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़, 13 नवंबर  : पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को सीनेट चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। एक महीने से लगातार सीनेट चुनावों की मांग करते हुए वीसी कार्यालय...
article-image
पंजाब

साइबर नेटवर्क बेनकाब…स्कूलों को बम से उड़ाने वाले ईमेल का राज पंजाब पुलिस ने खुला : पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर  : देश में स्कूलों व अन्य संवेदनशील संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने वाले साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!