27 वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में शमिल होगी पंजाब की प्रसिद्ध हस्तियां : राजीव वालिया।

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  युवा खेल भलाई बोर्ड की एक विशेष मीटिंग का आयोजन सचिव परमजीत सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में फाइटर स्पोर्ट्स जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में महासचिव गुरचरण सिंह ने मीटिंग में शमिल सभी मैंबरों को बताया कि कपूरथला में 27 वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 30,31 मई 1जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा में होने जा रही है। इस चैंपियनशिप में 22 जिलों के वुशू खिलाड़ी भाग ले गए। उन्होंने बताया की चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए उच्च प्रबन्ध की व्यवस्था की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को कोई मुश्किल न हो। मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड एंवम जिला वुशू ऐसोसिऐशन आफ कपूरथला के प्रधान राजीव वालिया ने कहा कि कपूरथला में यह जो चैंपियनशिप होने जा रही है उस चैंपियनशिप की तैयारियां बहुत जोरों शोरों से हो रही है। इस चैंपियनशिप में बोर्ड के सभी मैंबर अपना पूरा पूरा सहयोग दें रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब की प्रसिद्ध हस्तियां खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेगी। इस मौके पर प्रो.अमरीक सिंह (चेयरमैन आर्गनाइजर कमेटी) ने कहा कि वुशू एक मान्यता प्राप्त खेल है।‌ उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी नौजवानों को चाहिए कि नशे से दूर रहकर किसी न किसी खेल में भाग जरूर लें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे हमारे अपने शहर कपूरथला में राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप करवाई जा रही है इस चैंपियनशिप में आयोजक कमेटी के सभी मैंबर अपना पूरा समय दे गए। इस मीटिंग में जसपाल सिंह पनेसर, अनुज आनंद, सुखविंदर सिंह,राजदीप सिंह,संजीव, परमजीत सिंह, संजीव कुंद्रा, सोमनाथ सोमा, दर्शन सिंह बाजवा, संजय मल्होत्रा, हरदीप सिंह कंग, संतोख सिंह बसरा, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह,प्रथमप्रीत सिंह, अवधेश कुमार, बरिंद्र बारिड शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार : विदेशी नंबरों से दी धमकियां

अमृतसर : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अमृतसर के जंडियाला गुरु में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

घुमियाला में सैर करते युवक को मारी गोली, घायल :पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पति

गढ़शंकर – घुमियाला गांव में सुबह सात बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज के साथ चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग जब उक्त स्थान की तरफ भागे तो...
article-image
पंजाब

बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है।...
पंजाब

कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया का जहरीला पदार्थ निगलने से निधन : सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था

जालंधर :जालंधर के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें सेक्रेड...
Translate »
error: Content is protected !!