28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा सम्पूर्णता अभियान 2.0 : DC रेपसवाल

by

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा सम्पूर्णता अभियान 2.0 : रेपसवा

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

 

एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक जिले में सम्पूर्णता अभियान 2.0 संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आकांक्षी जिला चंबा के साथ-साथ आकांक्षी खंड तीसा एवं पांगी में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण से संबंधित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त आज सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सफल कार्यान्वयन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि तथा पशुपालन से संबंधित प्रमुख संकेतकों की निर्धारित समयावधि में पूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत आकांक्षी खंडों में 6 तथा आकांक्षी जिले में 5 चिन्हित संकेतकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित उपमंडलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित पूरक पोषण उपलब्ध करवाने, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उपचार एवं अनुवर्ती देखभाल सुनिश्चित करने, आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पर्याप्त संख्या में कार्यशील शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें।
उन्होंने उपनिदेशक पशुपालन को निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु प्रत्येक खंड में पशुओं के टीकाकरण के लिए सूक्ष्म योजनाएं तैयार कर व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए तथा जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों तथा अभियान के शुभारंभ हेतु वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक आकांक्षी जिले को 5 लाख रुपये तथा प्रत्येक आकांक्षी खंड को 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता व्यवहार, बाल विकास निगरानी एवं पोषण मापन, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष पंजीकरण एवं परामर्श शिविर, गोदभराई कार्यक्रम तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की गतिविधियां शामिल होंगी।
इसके अतिरिक्त 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ पशुओं के टीकाकरण अभियान, 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधाओं की समीक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी रोगियों की पहचान एवं जांच अभियान तथा 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में व्यापक जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं कृषि क्षेत्र में स्थायी सुधार लाने तथा समग्र विकास को गति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में सहायक आयुक्त केशव राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक पशुपालन राजेश भंगालिया, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा व जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार उपस्थिति रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बिलासपुर : घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिवाली के दिन हुआ। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

ऊना, 1 जून. चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना : बच्चे प्रमुख शहरों, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का करेंगे दौरा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (सीसीआई), सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29...
Translate »
error: Content is protected !!