28 और 29 नवंबर को आयोजित होंगी राजस्व लोक अदालतें : जिला राजस्व अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस को राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाने के लिए 28 और 29 नवंबर को चंबा ज़िला के विभिन्न स्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान ज़िला में सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित किए गए स्थानों में लोगों के लंबित इंतकाल, तकसीमों, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विक्रमजीत सिंह ने चिन्हित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील चंबा के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन हरीपुर व पटवार भवन साच और 29 नवंबर को पटवार भवन चंबा -1, व पटवार भवन मंगला में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन भरमौर व 29 नवंबर को तहसील कार्यालय भरमौर में इंतकाल व तकसीम की जायेगी।
इसी तरह तहसील होली के तहत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन गरोला तथा 29 नवंबर को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन होली में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।
इसी तरह तहसील भटियात के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन चुवाड़ी तथा पटवार भवन परछोड़ और 29 नवंबर पटवार भवन केलन और मलून्डा में लंबित इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
तहसील सिहुंता के तहत 28 को पंचायत भवन टुंडी व 29 नवंबर को तहसील कार्यालय सिहुंता में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।
तहसील चुराह के अंतर्गत 28 और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय चुराह स्थित भजराडू में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी और पटवार भवन किहार तथा 29 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी में उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के अंतर्गत 28 को तहसील कार्यालय डलहौजी और 29 को पटवार भवन बनीखेत में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।
इसी तरह तहसील पांगी के तहत 28 नवंबर को विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग साच तथा 29 नवंबर को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उप तहसील धरवाला में 28 नवंबर को पटवार भवन सुनारा और 29 नवंबर को पटवार भवन बकाण में भी इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा।
28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय भलेई में तथा 28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय तेलका में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
उप तहसील पुखरी के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन पुखरी व 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय पुखरी में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।
ज़िला राजस्व अधिकारी ने लंबित राजस्व मामलों से संबंधित हितधारकों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित स्थल पर पैरवी हेतू अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी के चेयरमैन ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेंगे पांगी प्रवास पर

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर मुख्यमंत्री के आदेश पर करेंगे शिवरों का आयोजन एएम नाथ। चम्बा : एपीएमसी के अध्यक्ष एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण को कई कंपनियां इच्छुक : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की फीज़िबिलिटी रिपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र...
Translate »
error: Content is protected !!