28 करोड़ रुपए की 4 किलो हेरोईन पकड़ी : साढे 4 लाख ड्रग मनी भी बरामद

by

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में गाड़ी में छुपाकर रखी 4 किलो हेरोईन सहित बाप बेटे को काबू किया है। जिसकी कीमत करीब 28 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उक्त हेरोइन की खेप 4 पैकेट्स में बंद करके रखी हुई थी। जिसे आरोपी आगे किसी अज्ञात को डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस ने जब बारीकी से गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से साढे 4 लाख रुपए भी बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि यह पैसे उन्होंने ड्रग्स बेचकर इकट्ठा किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि यह खेप अमृतसर कमिश्नरेट के अंतर्गत आती सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने जब्त की है। आरोपी बाप-बेटे दोनों ही वरना कार में बैठ हेरोइन की खेप को किसी अन्य तस्कर को बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर इलाके में नाका लगा दिया। जैसे ही सफेद रंग की वरना नाके पर पहुंची, उसे रोक लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, बजट अनाउंसमेन्ट पर हुई चर्चा एएम नाथ। चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड : गांव महदूद में पुलिस मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ...
Translate »
error: Content is protected !!