285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

by

नंगल : 29 अगस्त :
बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42 मेगावाट क्षमता बग्गी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए पूर्व कार्यान्वयन अनुबंध हस्ताक्षरित किए गए। प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के निदेशक हरिकेश मीणा तथा बीबीएमबी के सचिव सतीश सिंगला अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बीबीएमबी की ओर से अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सदस्य विद्युत हरमिंदर सिंह चुघ, वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी जे.एस. काहलों, विशेष सचिव अजय शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मंडी जिले में बग्गी परियोजना का निर्माण बीबीएमबी द्वारा किया जाएगा। बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बग्गी जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 285 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के आरंभ होने के बाद वार्षिक 135.6 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होगा। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत 4.21 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस परियोजना का निर्माणकार्य शुरु होने के उपरांत 30 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

फोटो कैप्शन
श्री हरिकेश मीणा निदेशक ऊर्जा निदेशायलय हिमाचल प्रदेश एवं सचिव बीबीएमबी सतीश सिंगला, सीएम जयराम ठाकुर व बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूर्व-कार्यान्वयन अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें : सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन … जानिए शर्तें

एएम नाथ/ रोहित जसवाल :  शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

*प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को दे रही गति* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 नवम्बर: बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को केवल हिमाचल ने ही मर्ज नहीं किया है। पिछले 10 सालों में देश में 76 हजार स्कूल मर्ज : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधारीकरण की स्थिति में आगे बढ़कर काम कर रही है। स्कूलों को मर्ज करना व शिक्षकों का युक्तिकरण इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।  स्कूलों को...
Translate »
error: Content is protected !!