29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर सेवानिवृत धर्मशाला में भावभीनी विदाई…. अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 31 जुलाई: सूचना एंव जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर आज 29 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डाॅ० माधवी पराशर एवं सुपुत्र अर्मितेश पराशर भी उपस्थित रहे। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की मंगल कामना की।
*29 वर्षों का गौरवशाली सेवाकाल*
उल्लेखनीय है कि अजय पराशर ने 1997 में सूचना अधिकारी के रूप् में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। अपने लगभग 29 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, चंबा एवं ऊना में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2013 वह उप-निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए। इसके पश्चात् वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने भारत सरकार के नाॅर्थ ईस्ट काउंसिल सचिवालय में बतौर निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत हुए।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के मंडी में नवनिर्वाचित उपप्रधान पर लगे गंभीर आरोप ..महिला शिक्षिका ने दर्ज करवाई शिकायत

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर एक महिला शिक्षिका ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा : हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

कसैली :  कसौली के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में प्रेमी संग मिल कर पति पर चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
Translate »
error: Content is protected !!