290 ऑफिस बंद : 178 हेल्थ इंस्टीट्यूट , 3 तहसील ऑफिस, 20 सब तहसील, 9 कानूनगो सर्किल, 79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई

by

शिमला : हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगातार एक्शन मोड में है । आज फिर से एक और फैसले ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 178 हेल्थ संस्थान , 3 तहसील ऑफिस, 20 सब तहसील, 9 कानूनगो सर्किल, 79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के चुनाव क्षेत्र का फोरेस्ट डिविजन भी डिनोटिफाई कर दिया गया है।
वन विभाग ने 22 सितंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार नए बनाए गए फोरेस्ट डिविजन (वाइल्ड लाइन) जंजैहली को भी डिनोटिफाई किया है। इसी तरह 42 पटवार सर्किल दफ्तर भी डिनोटिफाई किए गए। इसे लेकर राजस्व, वन और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। इन्हें बंद करने के पीछे राजनीति लाभ लेने की मंशा और बजट का प्रावधान नहीं करने का तर्क दिया जा रहा है। सुक्खू सरकार के सख्त निर्णय के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव बढ़ता जा रहा है। भाजपा पहले ही सरकार के इस निर्णय को अदालत में चुनौती देने की चेतावनी दे चुकी है।
3 तहसील दफ्तर हुए डिनोटिफाई
स लाहौल स्पीति का उदयपुर, बिलासपुर का भराड़ी और सोलन की कृष्णागढ़ तहसील।
डिनोटिफाई 9 कानूनगो सर्किल दफ्तर ​​​​​:
बनेहरडी, रायपुर, कजौण, राजपुर तथा भाटांवली, केलोधार, बस्सी, भजौन तथा सतौन, मझोठी और भाम्बला।
20 सब तहसील भी हुई डिनोटिफाई:
हरलोग, कालाअंब जालग, चचियां, जाहलमां, राजपुर खोडोंवाला, धमावड़ी, समरकोट, थेली चक्की, साहो, ज्यूरी, दौलतपुर चौक, बड़ागांव, बल्देयां, कोटी, तलाई, सुबाथू, मतियाना, सतौन और अशला सब तहसील दफ्तर।
मंडी सेटलमेंट डिवीजन भी डिनोटिफाई :
राजस्व विभाग ने 26 अगस्त 2022 की अधिसूचना के अनुसार बनाए गए सेटलमेंट डिवीजन मंडी को भी डिनोटिफाई कर दिया है। इसी के साथ शिमला और कांगड़ा के पूर्व में चल रहे सेटलमेंट ऑफिस की जूरिडिक्शन को यथावत रखा है।

नए स्वास्थ्य संस्थानों पर जड़ा ताला :
स्वास्थ्य विभाग ने नए खोले गए संस्थानों पर ताला जड़ने और अपग्रेडिड चिकित्सा संस्थानों का दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है।इनके स्टाफ के समायोजन को लेकर जल्द अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इन दफ्तरों को बंद करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पूर्व सरकार ने बजट और स्टाफ का प्रावधान किए बगैर ही इन्हें खोल दिया था।
पटवार सर्किल ऑफिस पर ताला :
सिरमौर में देवीनगर, गोंदपुर में, छछेती, पातलियों, बाएकुआं, शमशेरपुर, मानपुर देवड़ा, खोदरी, मोहकमपुर नवादा, बनौर, डांडा, मंडी में किगस, भमसोई व ओडीधार, ऊना में गुगलैहड़, प्रोइयां कलां, बलह, कांगड़ा में सोधला (भटोली), जांगल (सिहूणी), बिलासपुर में शिकरोहा, किन्नौर में स्पीलो, ऊना में बीटन, सपीरी, बेहड जसवां, सिरमौर में सैल, ऊना में ललड़ी, कागंड़ा में थपकौर, कमनाला, बिलासपुर में सलोआ, टरवाड़ और तंबौल दफ्तर पर ताला जड़ा गया।

ये पटवार सर्किल भी बंद होंगे

हमीरपुर में हथोल, चयालु, सोलन में मंडेसर, ढकरियाणा, बिलासपुर में में मलराओं, कांगड़ा में चौगान, सोलन में परवाणू (शहरी), मंडी में छपराहन, हमीरपुर में घंगोट, मंडी में कोटला-खनूला, खारसी, झरेड़, सिरमौर में संखौली स्थित ढांग रुहाणा, चांदनी, पोका, कुनेर धमौण, कांटी मश्वा, बल्दुआ बोहल, शावग स्थित जुईनल माटला, कुल्लू में कराडसू, धाठू, मंडी में मतेहल, सनारली, मनोला, कांडी-3, भनेरा, नंवीधार (बाग), कुठेहड़, मंडी में चौकी, लाहौल स्पीति में मरिंग और शिमला में सतलाई पटवार सर्किल दफ्तर को बंद किया गया।
इससे पहले सुक्खू सरकार बिजली बोर्ड के 32 दफ्तर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हार्टिकल्चर सिद्धपुर को डिनोटिफाई कर चुकी है।

बंद किए गए पटवार सर्किल दफ्तर :
राजस्व विभाग की अधिसूचना के अनुसार अप्रैल 2022 के बाद खोले गए लगभग 79 पटवार सर्किल दफ्तर भी बंद किए गए हैं। इनमें ठियोग में सतोग, कुल्लू में किंजा व चनसारी, कांगड़ा में धनेटी-गरलां व अनोह, सिहोटू, मंडी में तांदी, ऊना में क्यारियां, ध्वाल, वदोली-त्यूडी, सिरमौर में पलिओ, आम्बवाला, देवनी, नागल सुकेती, कांगड़ा में नंगल, मंडी में मुरहाग, कांगड़ा में पक्का, टियाला, औंद पटवार सर्किल दफ्तर शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
हिमाचल प्रदेश

रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें : रिसर्च स्कॉलरों को इस साल की हॉस्टल फीस एडवांस में जमा करानी होगी

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एचपीयू के हॉस्टल में रहने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए प्रशासन की ओर से एक नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक बार फिर से गौरव बने जिला चंबा के जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर

5 साल के इंतजार के बाद इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में आएंगे नज़र एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा और हिमाचल प्रदेश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!